
Saqib Mahmood (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए बहुत ही जल्द भारत दौरे पर आने वाली है। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
दूसरी ओर, भारत दौरे से पहले इंग्लैंड के पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को वीजा मिलने में देरी की वजह से, अबू धाबी में आयोजित एक ट्रेनिंग सेशन को मिस करना पड़ा है। बता दें कि इंग्लिश टीम का यह सेशन पूर्व दिग्गज जेम्स एंडरसन की अगुवाई में हो रहा है, जो फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाजी सलाहकार हैं।
महमूद के वीजा देरी को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को पूरी उम्मीद है कि यह समस्या बहुत ही जल्द हल हो जाएगी। 22 जनवरी को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड टीम व सपोर्ट स्टाफ 18 जनवरी शुक्रवार को अबू धाबी से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले हैं।
साथ ही बता दें कि साकिब महमूद पहले ऐसे खिलाड़ी ने नहीं हैं, जिन्हें भारत वीजा मिलने में देरी हुई है। इससे पहले पिछले साल जब इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तो युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को भी वीजा मिलने में देरी हुई थी, जिसकी वजह से वह हैदराबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।
इसके अलावा महमूद को इस परेशानी का 6 साल पहले भी सामना करना पड़ा था, जब वीजा समस्याओं का सामना करने के बाद उन्हें भारत दौरे के लिए इंग्लैंड लायंस टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, भारत दौरे के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल पाकिस्तानी मूल के दो अन्य खिलाड़ी आदिल रशीद और रेहान अहमद को कथित तौर पर अपना वीजा मिल चुका है।
इंग्लैंड के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
22 जनवरी – पहला टी20, कोलकाता
25 जनवरी – दूसरा टी20, चेन्नई
28 जनवरी – तीसरा टी20, राजकोट
31 जनवरी – चौथा टी20, पुणे
2 फरवरी – पांचवां टी20, मुंबई
6 फरवरी – पहला वनडे, नागपुर
9 फरवरी – दूसरा वनडे, कटक
12 फरवरी – तीसरा वनडे, अहमदाबाद
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

