Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा..! जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 5th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ट्रॉफी रिटेन करने और WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद ज्यादा जरूरी है। इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। रोहित की जगह उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने पहले टेस्ट में भी कमान संभाली थी।

इस कारण नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को सिडनी टेस्ट से बाहर होने के फैसले को लेकर सूचित कर दिया है। इसका मतलब, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच रोहित के करियर का आखिरी टेस्ट हो सकता है। उन्हें खराब प्रदर्शन और कप्तानी के चलते लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने की खबरें मेलबर्न टेस्ट के बाद और ज्यादा तेज हो गईं। जारी सीरीज में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने उन्होंने पांच पारियों में 6.2 के औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं।

सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले 2 जनवरी को प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह के साथ लंबी बातचीत करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा आखिरी में थोड़ी देर के लिए नेट्स में बैटिंग करने के लिए आए थे। वह रूटीन स्लिप प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी मौजूद नहीं थे।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हेड कोच गौतम गंभीर से सिडनी टेस्ट में रोहित की उपलब्धता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम कल पिच को देखने के बाद टॉस के समय प्लेइंग XI का चयन करेंगे।’

रोहित शर्मा को रिप्लेस करेंगे शुभमन गिल

सिडनी टेस्ट के प्लेइंग 11 में शुभमन गिल की वापसी हो सकती है, जिन्हें टीम कॉम्बिनेशन के चलते चौथे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। वहीं, गिल नंबर-3 पर उतरेंगे। दूसरी ओर, आकाश दीप चोटिल होकर आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें प्लेइंग 11 रिप्लेस कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

उर्विल पटेल का तूफान! 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, खास सेलिब्रेशन हुआ वायरल

Urvil Patel (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। लखनऊ सुपर...

CSK vs LSG, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs LSG: top 10 memes (image via X) उर्विल पटेल ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2026...

IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस के रॉकेट-जैसे थ्रो ने मार्करम को किया चलता, देखें वायरल वीडियो!

Aiden Markram (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में शानदार फील्डिंग ने...

RCB vs MI: टॉस जीतकर RCB ने फील्डिंग का फैसला किया, SKY कर रहे हैं मुंबई की कप्तानी, प्लेइंग XI पर ड़ालें नजर

IPL 2026, RCB vs MI: RCB opted to bowl first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, टॉस जीतकर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले बॉलिंग करने...