Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: शुभमन गिल हुए मेलबर्न टेस्ट से बाहर, रोहित हारे टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AUS (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में शुरू हो चुका है। चौथे टेस्ट मैच से शुभमन गिल को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। गिल की जगह स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान ये भी जानकारी दी कि वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे।

इसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि वे ओपन करेंगे, लेकिन नंबर तीन पर उनका खेलना कम से कम तय है, क्योंकि शुभमन गिल नहीं हैं। हालांकि, केएल राहुल भी नंबर तीन पर खेल सकते हैं। ऐसे में रोहित फिर यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले हुए टॉस के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलवा देखने को मिले। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान एक दिन पहले ही कर दिया था, लेकिन भारतीय टीम ने हमेशा की तरह प्लेइंग का का ऐलान टॉस के समय किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास को डेब्यू करने का मौका मिला है, जबकि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की जगह आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...