
Daren Sammy National Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 स्टेज में भारत का मुकाबला आज (24 जून) ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच पर बारिश का साया है। अगर यह मैच धुलता है तो भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन इससे 1 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की इससे मुश्किलें बढ़ जाएगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा?
अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो टीम इंडिया को आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएंगा। दरअसल, इस मैच के रद्द होने से टीम इंडिया के खाते में 5 अंक हो जाएंगे और ग्रुप-1 में मौजूद अन्य तीन टीमों में से कोई इतने अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी। इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ जाएगी और अफगानिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस बढ़ जाएंगे।
अगर ये मैच रद्द होता है तो कंगारू टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। इस मैच के रद्द होने से टीम अधिकत 3 ही अंकों तक पहुंच पाएगी। ऐसे में अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल के रास्ते पूरी तरह से खुल जाएंगे क्योंकि उनके पास 4 अंक तक पहुंचने का मौका है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार का दुख सबसे ज्यादा होगा।
इस मैच के रद्द होने से भारत के बाद सबसे ज्यादा फायदा अफगानिस्तान को होने वाला है। अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो ऑस्ट्रेलिया अधिकतम तीन अंकों तक पहुंच पाएगा और फिर अफगानिस्तान के पास 4 अंक हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटाने का मौका होगा। अफगानिस्तान का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। अगर टीम उस मैच में जीत दर्ज कर दो अंक हासिल कर सकती है तो वह किसी आईसीसी इवेंट में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

