Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ओपन कर सकते हैं रोहित शर्मा, गिल और राहुल की बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बदलाव

Team India (Photo Source: X)

रोहित शर्मा के गुरुवार से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। ऐसे में फिर केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है। भारतीय कप्तान एडिलेड और ब्रिस्बेन टेस्ट में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेले, लेकिन चौथे टेस्ट के लिए टॉप आर्डर में वापसी कर सकते हैं।

टेस्ट मैच से पहले हुए प्री-मैच प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित से एमसीजी टेस्ट के लिए बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछा गया, लेकिन कप्तान ने एडिलेड मैच से पहले बैटिंग ऑर्डर को लेकर किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं किया। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कप्तान रोहित शर्मा फिर से यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

IND vs AUS: चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर में हो सकते हैं ये बदलाव

रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में नंबर 6 पर खेले थे। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले तीन मैचों में ओपनर थे। केएल राहुल ने दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, यशस्वी ने अभी तक एक पारी अच्छी खेली है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा के लिए तीन पारियां बहुत खराब रही है। ऐसे में वे फिर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

ऐसे में अब सभी के मन में सवाल ये है कि अगर रोहित शर्मा ओपन करेंगे तो फिर केएल राहुल किस नंबर पर खेलेंगे? रिपोर्ट्स की माने तो नंबर तीन पर खेल सकते हैं, जबकि शुभमन गिल को नंबर 6 पर भेजा जा सकता है। शुभमन गिल उतने प्रभावी नजर नहीं आ रहे। ऐसे में उनको थोड़ा वक्त मिडिल ऑर्डर में पुरानी गेंद से मिल सकता है।

हालांकि ये भी हो सकता है कि गिल को ड्रॉप कर दिया जाए, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम  है। विराट कोहली नंबर चार पर खेलने वाले हैं, जबकि ऋषभ पंत नंबर पांच पर पक्के हैं। एमसीजी की पिच को देखते हुए नितीश रेड्डी की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। ऐसे में हो सकता है कि शुभमन गिल की जगह सुंदर को मौका मिले।

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...