Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल हुआ खत्म, भारत ने चटकाए 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन के खेल में अधिकतर समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा। भारत को 6 विकेट जरूर मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 बल्लेबाजों के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 311 रन बनाए। कंगारू टीम अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना चुकी हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। 

IND vs AUS: डेब्यू मैच में ही छाए सैम कोंस्टास

कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को अपना निशाना बनाया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर LBW आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की पार्टनरशिप की। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। हेड को बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में आउट किया, वह सिर्फ चार रन बना सके।

लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक था। वहीं, स्मिथ इस मैच में अब तक शानदार दिखे हैं। वह 111 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं, इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप सुंदर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...