Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीता BGT, सिडनी टेस्ट में भारत को छह विकेट से मिली हार

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीता BGT, सिडनी टेस्ट में भारत को छह विकेट से मिली हार

IND vs AUS Highlights (Photo Source: Getty Images)

सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भी गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

इस हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है।  वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। WTC का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

IND vs AUS: कुछ ऐसा रहा पांचवें टेस्ट मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हुई थी। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर चार रनों की बढ़त मिली थी। वहीं भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की।

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला। बुमराह को पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...