Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: आखिर क्यों सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं रोहित और आकाश दीप, बुमराह ने बताई वजह, देखें प्लेइंग XI

IND vs AUS: आखिर क्यों सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं रोहित और आकाश दीप, बुमराह ने बताई वजह, देखें प्लेइंग XI

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो गया है। इस मैच में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं भारत ने अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।

इस मैच में टॉस के लिए भारत की ओर से रोहित शर्मा नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह उतरे। बुमराह सीरीज के पहले मैच में भी टीम इंडिया की अगुवाई कर चुके हैं, जहां भारत जीता था। मगर रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद वह पहली बार टीम को लीड कर रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि रोहित शर्मा को उनकी खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप किया गया है या फिर कप्तान ने खुद इस मुकाबले से बाहर होने का निर्णय लिया है?

इस सवाल का जवाब बुमराह ने टॉस के दौरान दिया। रोहित शर्मा को लेकर जसप्रीत बुमराह ने टॉस के दौरान कहा, “हमारे कप्तान ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है। इससे पता चलता है कि इस टीम में बहुत एकता है। कोई स्वार्थ नहीं है। जो भी टीम के हित में होगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे।”

सिडनी की पिच और भारतीय प्लेइंग XI की बात करते हुए बुमराह ने कहा कि, “ऐसा लगता है कि मैदान पर थोड़ी घास है। ऐसा नहीं लगता कि इसमें बहुत ज्यादा दिक्कतें हैं या यह बहुत ज्यादा स्पाइसी है। जाहिर है कि नई गेंद के साथ चुनौती होगी, लेकिन अगर आप आगे बढ़ते हैं तो यह हमेशा एक अच्छी बल्लेबाजी पिच होती है। दो बदलाव, रोहित ने आराम करने का विकल्प चुना है और आकाश दीप चोटिल हैं, इसलिए प्रसिद्ध को शामिल किया गया है।”

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

আরো ताजा खबर

‘क्या मालदीव की छुट्टी भी शामिल है?’ – केविन पीटरसन के इंग्लैंड का मेंटर बनने पर केएल राहुल ने ली चुटकी

KL Rahul Trolls Kevin Pietersen Over England White-Ball Mentor Role (image via X) KL Rahul Kevin Pietersen banter: केविन पीटरसन की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में वापसी ने काफी चर्चा बटोरी...

‘बेहतर खेल दिखाओ’ महिला एशिया कप सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान फातिमा सना को पाकिस्तानी टीम से बड़ी उम्मीद 

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान महिला टीम की ऑलराउंडर व कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। फातिमा ने जारी महिला...

उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI Drops Rohit Yadav from India U-19 Squad Over Age Discrepancies (image via X) Rohit Yadav age fraud: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली घरेलू बाइलेटरल सीरीज से पहले, बीसीसीआई...

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...