Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: बल्लेबाजों ने किया निराश, भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमटी, 16 रन के अंदर गंवाए चार विकेट

IND vs AUS बल्लेबाजों ने किया निराश भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमटी 16 रन के अंदर गंवाए चार विकेट

IND vs AUS (Photo Source: X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 157 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के बाद भारत के पास 4 रनों की बढ़त थी।

भारत की दूसरी पारी में टीम के लिए हाईएस्ट स्कोरर ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कोई भी 22 से अधिक रन नहीं बना पाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कॉट बोलैंड ने 6 विकेट चटकाए, पहली पारी में भी उन्हें 4 सफलताएं मिली थी। उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किया।

IND vs AUS: 16 रन के अंदर भारत ने गंवाए चार विकेट

आज भारत ने छह विकेट पर 141 रन से आगे खेलना शुरू किया और 16 रन बनाने में बाकी चार विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा (13) और वॉशिंगटन सुंदर (12) को कमिंस ने पवेलियन भेजा। वहीं, मोहम्मद सिराज (4) और जसप्रीत बुमराह (0) को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। बोलैंड ने के छह विकेट के अलावा, कमिंस को तीन विकेट मिले। ब्यू वेबस्टर को एक विकेट मिला।

भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी।

दूसरे दिन के खेल के दौरान भारत के लिए बुरी खबर ये थे कि, जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी और इसी वजह से वो मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं आज तीसरे दिन के खेल के दौरान वो बैटिंग करने आए, लेकिन वो गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...