Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty)
IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत पहले ही पिछले दो वनडे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है, और अफगानिस्तान इस मैच में सांत्वना जीत हासिल करने की कोशिश करेगा। दूसरी ओर, भारत अपनी टीम में कुछ प्रयोग करने पर विचार कर सकता है; ताजा जानकारी के अनुसार, हर्षित राणा को भी भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फाइनल वनडे मैच में खेलते हैं या नहीं।

IND vs AFG, 1st ODI मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का भारत दौरा, 2026
वेन्यू एम.ए. चिदंबरम, चेन्नई
तारीख और समय  शुक्रवार, 20 जून 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई: पिच रिपोर्ट

चेन्नई के चेपॉक में मौजूद मशहूर एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की नई पिच, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए एक संतुलित पिच साबित हो सकती है। भले ही अफगानिस्तान की टीम को कमजोर माना जा रहा हो, लेकिन यहां के स्पिनर्स इस पिच पर हावी हो सकते हैं, क्योंकि यहां स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है।

IND vs AFG हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  06
भारत ने जीते 05
अफगानिस्तान ने जीते  00
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  5 मार्च, 2014 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  17 जून, 2026 (भारत ने जीता)

भारत बनाम अफगानिस्तान: संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिक अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमत उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...