Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: मुल्लांपुर में भारत ने रचा इतिहास, एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया 

IND vs AFG 2026 (Image Credit- Twitter X)
IND vs AFG 2026 (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में जारी एकमात्र टेस्ट मैच आज 8 जून को समाप्त हुआ। बता दें इस मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पारी व 300 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। साथ ही इस जीत के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। यह जीत अब भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई है।

मुकाबले में पहले तो भारत ने 564 रनों का विशाल टारगेट पहली पारी में बनाया, जिसके जबाव में अफगानिस्तान दोनों पारियों को मिलाकर कुल 264 रन ही बना पाई। मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में पांच विकेट हाॅल अपने नाम करते हुए मुकाबले में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए।

भारत बनाम अफगानिस्तान, एकमात्र टेस्ट मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 127 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की। भारत की ओर से केएल राहुल (100) और शुभमन गिल (126) ने शतकीय पारियां खेली, तो साई सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत ने 81 और वाॅशिंगटन सुंदर ने 52* रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से पहली पारी में मोहम्मद सलीम साफी को सर्वाधिक 6 विकेट मिले। इसके अलावा हशमतुल्लाह शाहीदी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब अफगानिस्तान भारत से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसकी पहली पारी टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में टीम के लिए रहमत शाह 60 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। भारत की ओर से मानव सुथार ने 6, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और वाॅशिंगनट सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया।

साथ ही अफगानिस्तान को फाॅलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन, एक बार फिर वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 112 रनों पर ऑलआउट हो गई, व उसे पारी और 300 रनों के बड़े फासले से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए वाॅशिंगटन सुंदर को 4, कुलदीप यादव को 3 और मानव सुथार व मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...