Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदा, 3-0 से जीती सीरीज 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और भारत के बीच 17 सितंबर को जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगान टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद, बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 127 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 222 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जब अफगानिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 94 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

अफगानिस्तान बनाम भारत, तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मैन इन ब्लू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाए।

टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 9 चौके व 11 छक्कों की मदद से 108 रनों की रिकाॅर्ड ब्रेकिंग पारी खेली। साथ ही अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन जोड़े।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 29, शिवम दुबे ने 14 और ईशान किशन ने 10 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किए, तो राशिद खान व अब्दुल्लाह अहमदजई को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब अफगानिस्तान भारतीय टीम से मिले 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। नीतीश कुमार रेड्डी व रवि विश्नोई को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल को 2 और जसप्रीत बुमराह व यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – BCCI का बड़ा फैसला, नए सीजन से घरेलू अंपायरों और मैच रेफरी की बढ़ेगी फीस

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...