

अफगानिस्तान और भारत के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।
बता दें अब यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक बन गया है। इस पारी के साथ अभिषेक ने कई रिकाॅर्ड्स को तोड़ने के साथ बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के लिए इससे पहले सबसे तेज टी20आई शतक लगाने का रिकाॅर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं, ओवरऑल न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में सेंचुरी लगाकर सुर्खियां बटोरीं थी। लेकिन, अब 26 वर्षीय अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक जड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक (फुल मेंबर)
30 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान
33 गेंद – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका
35 गेंद – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड
37 गेंद – टिम डेविड बनाम वेस्टइंडीज
अफगानिस्तान को जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर में 250 रनों की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे अर्शदीप सिंह? यहां जानें वजह
22 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
एशेज में वापसी के लिए बेन स्टोक्स ने रखीं 2 शर्तें? संन्यास से यू-टर्न की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
‘मैं इसे डिफेंड नहीं कर सकता’ – दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के घुटने टेकने पर बोले कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड
IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

