Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रिप्लेस करेंगे यशस्वी जायसवाल 

IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रिप्लेस करेंगे यशस्वी जायसवाल 

Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, आज 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से हो चुकी है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून को धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। दूसरी ओर, इस वनडे सीरीज से विराट कोहली चोटिल होने की वजह से बाहर हो चुके हैं।

आज 6 जून, शनिवार को बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चोटिल विराट कोहली को यशस्वी जायसवाल रिप्लेस करने वाले हैं। फिलहाल, जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि, वह मुकाबले के पहले ही दिन 32 गेंदों में 24 रन बनाकर मोहम्मद सलीम साफी के खिलाफ कैच आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि, जायसवाल को भारत के लिए व्हाइट बाॅल से ज्यादा रेड बाॅल क्रिकेट में अधिक खेलने का मौका मिला है।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेट स्क्वाॅड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

जायसवाल के व्हाइट बाॅल क्रिकेट पर नजर

एक तरफ जहां यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। तो वहीं, उन्हें अब तक चार के क्रिकेट करियर में 4 वनडे और 23 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है। जायसवाल ने वनडे की चार पारियों में 57 की औसत से कुल 171 और टी20 में 36.15 की औसत से कुल 723 रन बनाए हैं। देखने लायक बात होगी अगर उन्हें वनडे सीरीज में मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

महाअष्टमी पर सौरव गांगुली ने की मां दुर्गा की पूजा, कोलकाता भगदड़ हादसे पर जताया दुख

Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) महाअष्टमी के अवसर पर कोलकाता में दुर्गा पूजा में शामिल हुए। इस दौरान...

BCCI जबाव दे कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया: मोहम्मद कैफ

Mohammed Kaif (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किए...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग 11

Team India (Image Credit- Twitter X) वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। इस समय मैन इन...

VIDEO: न्यूजीलैंड पहुंची भुवनेश्वर-वैभव सहित 15 सदस्यीय टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से...