Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा भारत-अफगानिस्तान मुकाबला? पढ़ें इस मैच का Weather रिपोर्ट

Kensington Oval, Bridgetown, Barbados (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 43वां मुकाबला भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच बाराबडोस में 20 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर 8 के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-1 का हिस्सा है। इस आर्टिकल में आज हम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए Barbados का मौसम कैसा रहेगा।

IND vs AFG मैच के दौरान कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम?

बता दें कि मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना 14 फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि बारिश इस मुकाबले में बाधा बन सकती है। 20 जून को मैच का तापमान अधिकतम 31 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे 44 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

उस समय भारत में रात के 8:00 बजे रहे होंगे. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात आठ बजे से खेला जाएगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं आर्द्रता लगभग 75 फीसदी रहेगी। ऐसे में अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया जाएगा। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

भारत और अफगानिस्तान की टीमें टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 7 बार टकराई हैं। अब तक हर मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश है। राशिद की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। भारत को इस टीम से सतर्क रहना होगा।

बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मैदान की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। इस मैदान की पिच से गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। स्पिनर्स के लिए वेस्टइंडीज की पिचें हमेशा से ही मुफीद रही हैं। वहीं, यहां पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा होता है। ऐसे में टॉस की यहां अहम भूमिका होगी।

আরো ताजा खबर

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...