Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रणजी ट्रॉफी के 3 गेंदबाज, जिन्हें चयनकर्ता दे सकते हैं मौका

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रणजी ट्रॉफी के 3 गेंदबाज, जिन्हें चयनकर्ता दे सकते हैं मौका

Ranji Trophy 2025–26 bowlers (Image credit Twitter – X)

टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। पिछले कुछ समय में भारत का टेस्ट प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर किया है।

इसके अलावा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में यह टेस्ट मैच नए खिलाड़ियों को आजमाने का बेहतरीन मौका हो सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में सेलेक्टर्स इन 3 गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं:

1. श्रेयस गोपाल – अनुभव और संतुलन का मेल

श्रेयस गोपाल कर्नाटक के अनुभवी लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 48 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने। सिर्फ गेंदबाजी नहीं, उन्होंने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया और 469 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।

केरल से एक सीजन खेलने के बाद कर्नाटक में वापसी करते हुए उन्होंने खुद को और भी निखारा है। 32 साल की उम्र में वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और चयनकर्ताओं की नजर उन पर जरूर होगी।

2. आकिब नबी – तेज गेंदबाजी में नई उम्मीद

आकिब नबी पिछले दो रणजी सीजन में सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2024-25 में 44 विकेट लिए, जबकि 2025-26 में 60 से ज्यादा विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अब वह उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए, जिन्होंने एक सीजन में 60+ विकेट लिए हैं। उनकी घातक गेंदबाजी ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच विकेट लेकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की। उनकी स्विंग और रिवर्स स्विंग करने की क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद उपयोगी बनाती है।

3. सारांश जैन – ऑलराउंडर का बेहतरीन विकल्प

सारांश जैन मध्य प्रदेश के शानदार ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने पिछले रणजी सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उन्होंने 7 मैचों में 30 विकेट लिए और टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने। उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी में फ्लाइट और टर्न देखने को मिलता है, जो टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभावी साबित हो सकता है।

बल्लेबाजी में भी उन्होंने 518 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 57.55 रहा। इसके अलावा, दलीप ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने 16 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। भारत ए टीम के लिए खेल चुके सारांश को बड़े स्तर का अनुभव भी है, जो उन्हें चयन के लिए और मजबूत बनाता है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन...

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’

Joe Root (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला...

‘क्रीज पर नहीं बिता रहे पर्याप्त समय’ पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता पर बोले हेड कोच Sarfaraz Ahmed

Sarfaraz Ahmed (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज...

‘एशिया कप जिताया, वर्ल्ड कप जिताया, फिर भी हटा दिया’ भारत की टी20 कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल में ही अचानक से टीम इंडिया से बाहर किए जाने और टी20 टीम की कप्तानी जाने...