Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X)
IND vs AFG (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मेजबान भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। साथ ही बारिश की वजह से मैच शुरू होने में हुई देरी की वजह से मुकाबले को 25-25 ओवर का खेला जा रहा है।

तो वहीं, भारतीय टीम की ओर से मुकाबले में दो डेब्यू देखने को मिली है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और ऑलराउंडर हर्ष दुबे पर भरोसा जताया है। जबकि प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को इस मैच के लिए रेस्ट दिया गया है। अफगानिस्तान की ओर से भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए दोनों टीमों प्लेइंग XI

भारत (IND): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान (AFG): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी

IND vs AFG हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  04
भारत ने जीते 03
अफगानिस्तान ने जीते  00
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  5 मार्च, 2014 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  11 अक्टूबर, 2023 (भारत ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रही है, खासकर पहली पारी में। यहां रन बनाना मुश्किल नहीं है, क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है। हालांकि, यहां गेंद का उछाल भी काफी अच्छा है, जिससे तेज गेंबाजो को भी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने और 360-380 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...