Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X)

आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत हासिल करते हुए, तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। तो वहीं, इस दौरे के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

लेकिन, इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) बाहर हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुंदर अभी तक उस पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं जो उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। समय पर ठीक न हो पाने के कारण, इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

साथ ही वाॅशिगंटन सुंदर के अलावा, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा के भी टीम में चुने जाने की संभावना कम है। बीसीसीआई मंगलवार, 28 जुलाई को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकता है।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

दूसरी ओर, वाॅशिंगटन सुंदर की इंजरी को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने जानकारी दी। सुंदर की फिटनेस पर अपडेट रख रहे इस सोर्स ने कहा, “वॉशिंगटन दूसरे टेस्ट तक ही फिट हो पाएंगे। अब यह देखना होगा कि क्या चयनकर्ता फिटनेस के आधार पर उन्हें एक मैच के लिए चुनते हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के अलावा चौथे विकल्प की तलाश करनी होगी। अगर वे हर्ष दुबे को चुनते हैं, तो टीम में एक जैसी स्किल वाले तीन गेंदबाज हो जाएंगे।”

श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

क्रमांक तारीख वेन्यू
पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त2026 तक
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
दूसरा टेस्ट रविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक
सिंहल स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...