Skip to main content

ताजा खबर

IND Tour Of ENG: अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, सामने आया पूरा शेड्यूल

IND Tour Of ENG: अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, सामने आया पूरा शेड्यूल

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

IND tour of ENG 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां वो इस टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस समय ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तब तक चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह टेस्ट सीरीज उसके तहत ही खेला जाएगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 तब तक खत्म हो चुकी होगी। उसी को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड मेंस और वुमेंस 2025 समर इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है।

इसके लिए भारत की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का भी शेड्यूल दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगले साल जून से अगस्त के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड का दौरा करेगी। इसी समय भारतीय महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर होगी और इन दोनों के बीच उस दौरान पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय मेंस टीम की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त के बीच खेली जाएगी, जबकि भारतीय वुमेंस टीम की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 28 जून से 12 जुलाई के बीच खेली जाएगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इसके बाद 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेगी। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट मैच 20 से 24 जून के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

तीसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जुलाई के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के द किया ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

IND tour of ENG 2025: सभी पांच टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख और वेन्यू
पहला टेस्ट 20-24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट 02-06 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई – 04 अगस्त, किया ओवल, लंदन

 

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...