Skip to main content

ताजा खबर

“भारत में नहीं करवाना…” जय शाह ने देश में महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन का ऑफर क्यों ठुकराया?

भारत में नहीं करवाना जय शाह ने देश में महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन का ऑफर क्यों ठुकराया

Jay Shah (Pic Source-Twitter)

Jay Shah on Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक भूचाल आया है, जिसके वजह से बांग्लादेश में तनावपूर्ण माहौल है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था। लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इस टूर्नामेंट का बांग्लादेश में आयोजन होना मुश्किल लग रहा है।

खबर थी कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया जा सकता है। लेकिन अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने इस रिक्वेस्ट को नकार दिया है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ज्यादा प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

जय शाह ने भारत में महिला टी-20 विश्व कप आयोजित करने की रिक्वेस्ट क्यों ठुकराई?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जय शाह ने बताया, “उन्होंने पूछा था कि क्या BCCI महिला टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट कर सकती है, लेकिन मैंने स्पष्ट मना कर दिया। उस समय हमारे यहां मॉनसून सीजन चल रहा होगा और अगले साल हमें वैसे भी महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। मैं ऐसी भ्रांति नहीं फैलाना चाहता कि हम लगातार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहते हैं।”

आपको बता दें कि, महिला टी20 वर्ल्ड कप 3-20 अक्टूबर तक बांग्लादेश के 2 मैदानों में खेला जाएगा। लेकिन देश में तख्तापलट के कारण टूर्नामेंट का आयोजन न के बराबर लग रहा है। ऐसे में ICC पूरे मामले पर नजर बनाए रखी है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज अहम है: जय शाह 

भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांचक मुकाबला खेला जाने वाला है । 19 सितंबर से ये दोनों टीमें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मैदान में उतरेंगी। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए जय शाह ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज हमारे लिए काफी अहम है।

दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज अहम होगी। दोनों टीमें 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी।  टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

यह मैच बेंगलुरु के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज शुरू होगी। सीरीज के 3 मैच क्रमश: 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े:- विनय कुमार और बालाजी के नाम पर नहीं हुई चर्चा, मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...