Skip to main content

ताजा खबर

Impact Player Rule के भविष्य को लेकर फाइनल फैसला लेंगे जय शाह, जल्द होगा बड़ा ऐलान

Jay Shah (Pic Source-Twitter)

इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) पूरे क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, आईपीएल 2024 के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। खिलाड़ी और कोच इस नियम को जारी रखने के पक्ष में नहीं है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत ही हमें आईपीएल का हाईएस्ट टोटल (287/3) देखने को मिला है।

आईपीएल फ्रेंचाइजियों के कुछ मालिकों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह हाल ने हाल ही में इसी संदर्भ में आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों से मीटिंग भी की थी।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड घरेलू सर्किट में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के भविष्य को लेकर दुविधा में हैं। बता दें, अपेक्स काऊंसिल (Apex Council) इस बात को लेकर संदेह में हैं कि आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया जाए या नहीं। बीसीसीआई का यह कहना है कि, अगर यह नियम लीग में बना रहता है तो 12वें खिलाड़ी को मैच फीस का 100 प्रतिशत दिया जाएगा।

क्या SMAT में बना रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम? BCCI ने दिया यह बयान

क्रिकबज के अनुसार बीसीसीआई ने बताया,

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के संबंध में, यदि कोई टीम मैच के दौरान ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का उपयोग करने का फैसला लेती है, तो वह 12वां खिलाड़ी 100 प्रतिशत मैच फीस के लिए पात्र होगा।

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम बना रहेगा या नहीं, यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ही निर्भर है। यदि SMAT में नियम बना रहता है तो फिर आईपीएल के आगामी सीजन में इसके बने रहने की संभावना है। SMAT जल्द ही आगामी सीजन के नियमों की घोषणा भाग लेने वाली टीमों और मीडिया के साथ साझा करेगी। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ही अब इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अंतिम फैसला लेंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...