Skip to main content

ताजा खबर

ILT20, 2025: पिछली बार हम काफी पास आ गए थे, लेकिन इस बार हम ट्रॉफी जरुर उठाएंगे: डेविड वॉर्नर

David Warner (Photo Source: Getty Images)

ILT20, 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को इस फाइनल मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, दोनों ही टीम ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के इस संस्करण में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

यही नहीं डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। आगामी फाइनल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने बड़ा बयान दिया है। डेविड वॉर्नर ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है।

डेविड वॉर्नर ने कहा कि, ‘सभी लोग फाइनल के लिए काफी उत्साहित हैं। पिछली बार हम काफी पास आ गए थे लेकिन इस बार हम ट्रॉफी को जरूर जीतेंगे। हम लोगों ने भले ही उन्हें इस सीजन में मुकाबले हराए हैं लेकिन यह बहुत ही डर वाली बात है। कभी-कभी मोमेंटम टूट जाता है लेकिन मैं यही दुआ करूंगा कि ऐसा ना हो और हम अपने इसी शानदार फॉर्म को आगे जारी रखें।

डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान की बात की जाए तो उन्हें हैमस्ट्रिंग की परेशानी है और शायद फाइनल में भी वो भाग ना ले पाए। Wanindu Hasaranga भी टीम में नहीं है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उनके पास काफी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है और अगर हमें मैच जीतना है तो लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे और अपनी योजना के तहत प्रदर्शन करना होगा।’

गुलबदीन नाइब की डेविड वॉर्नर ने की जमकर प्रशंसा

अफगानिस्तान के धुआंधार ऑलराउंडर को लेकर डेविड वॉर्नर ने कहा कि, ‘नाइब ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं। इन विकेट को वो काफी अच्छी तरह से समझ चुके हैं। धाकड़ खिलाड़ी हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और हम यही दुआ करेंगे कि एक और मैच में वो अच्छा प्रदर्शन करें और ट्रॉफी जीते।’

ILT20 के इस सीजन का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों के पास काफी अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जो इस फाइनल में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...