
Harbhajan Singh and Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X)
इंटरनेशनल लीग टी20 के तीसरे सीजन के शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक साथ नजर आने वाले है। पूर्व क्रिकेटरों को तीसरे सीजन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 711 विकेट हासिल करने वाले हरभजन टूर्नामेंट की शुरुआत से ही इसका एक अहम हिस्सा रहे हैं। 44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर पिछले सीजन में कमेंट्री करता हुआ नजर आया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए 444 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले शोएब अख्तर भी प्रतियोगिता के अपने दूसरे सीजन के लिए ILT20 में शामिल हो गए हैं और हरभजन सिंह के साथ ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आएंगे।
David White ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर, हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के टूर्नामेंट से जुड़ने को लेकर इंटरनेशनल लीग टी20 के सीईओ David White ने कहा- हम ILT20 सीजन 3 के लिए हरभजन सिंह और शोएब अख्तर का फिर से स्वागत करते हुए रोमांचित हैं, क्योंकि उनकी भागीदारी लीग में अत्यधिक मूल्य जोड़ रही है। सीजन 2 एक बड़ी सफलता थी, जिसमें प्रतिस्पर्धा का स्तर और क्रिकेट की क्वालिटी सभी अपेक्षाओं से अधिक थी।
हम इस वर्ष और भी बड़े और बेहतर टूर्नामेंट की आशा कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह सीजन लेवल को और ऊपर उठाएगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूएई क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा में योगदान देना जारी रखेगा।
ब्रांड एंबेसडर हरभजन सिंह ने कहा- ILT20 का हिस्सा बनना शुरू से ही एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है, और हर सीजन बेहतर होता जाता रहा है। सीजन 2 शीर्ष स्तर के टी20 क्रिकेट का एक शानदार प्रदर्शन था, जिसमें प्रतिस्पर्धा का स्तर फ्रेंचाइजी क्रिकेट से हमारी अपेक्षाओं की सीमाओं को पार कर गया था।
तो वहीं शोएब अख्तर ने कहा- यूएई लौटना हमेशा खुशी की बात है। यह एक ऐसी जगह है, जहां मेरे खेल के दिनों की बहुत सारी यादें हैं। सीजन 2 प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का एक रोमांचक प्रदर्शन था, और मेरा मानना है कि क्रिकेट की गुणवत्ता केवल बढ़ेगी, क्योंकि ILT20 लगातार बढ़ रहा है।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

