Skip to main content

ताजा खबर

ILT20, 2025: एमआई अमीरात के कप्तान निकोलस पूरन के बड़े फैन है अकील हुसैन, CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपने टीम के साथी की जमकर प्रशंसा की

Akeal Hosein (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाड़ी अकील हुसैन इस समय ILT20, 2025 में एमआई अमीरात की ओर से खेल रहे हैं। अकील हुसैन का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं उनकी टीम एमआई अमीरात ने भी अभी तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और पांच मैच में उन्होंने तीन में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

एमआई अमीरात के छह अंक है और टीम इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। हाल ही में टीम ने अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की। इस मैच में अकील हुसैन ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका। मैच खत्म होने के बाद क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में खुलासा किया।

अकील हुसैन ने कहा कि, ‘यह काफी अच्छा मैच था और सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह नई अबू धाबी टीम है। ड्वेन ब्रावो की यह नई अबू धाबी टीम के खिलाफ हमने अपनी योजना के तहत खेल खेला। यही वजह है कि हमने इस मैच में जीत दर्ज की।’

रसेल और सुनील नारायण को लेकर अकील हुसैन ने कहा कि, ‘दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है लेकिन खेल में एक या दो गेंदों से मैच पूरी तरह से पलट जाता है। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार था।’

सवाल: आप टी20 फॉर्मेट के नंबर वन गेंदबाज है, यह शानदार उपलब्धि हासिल करने के बाद आपको कैसा लग रहा है?

जवाब: अच्छा लग रहा है लेकिन अब मेरे ऊपर भी काफी दबाव होगा कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं। जब आप टॉप पर होते हैं तो दूसरे खिलाड़ी भी वो जगह लेना चाहते हैं। फिलहाल इस समय मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है।

सवाल: आपके पास फजलहक फारूकी है और भी कई युवा खिलाड़ी हैं, टीम का ड्रेसिंग रूम कैसा रहता है?

जवाब: अच्छा लग रहा है सभी खिलाड़ी काफी अनुभवी है और नई गेंद से खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। युवा खिलाड़ियों ने भी अभी तक जबर्दस्त गेंदबाजी की है।

सवाल: 1-10 के बीच आप निकोलस पूरन को कहां रखेंगे?

जवाब: मेरे लिए निकोलस पूरन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और इसीलिए मैं उनको टॉप पर रखना चाहूंगा।

सवाल: हाल ही में जब आप नंबर 1 बने तो पूरन ने कहा कि स्टंप्स के पीछे भी उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्या यहां भी आप दोनों के बीच ऐसे ही मजेदार भिड़ंत होती रहती है?

जवाब: हम लोग हर गेंद का मजा उठाते हैं। पूरन मेरे लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब भी कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आता है तो उनका काम भी महत्वपूर्ण होता है। उनके साथ खेल कर काफी अच्छा लगता है।

सवाल: आप ILT20 में काफी समय से खेल रहे हैं, आपके हिसाब से यह टूर्नामेंट पूरी दुनिया में कितना शानदार रहा है? कई युवा खिलाड़ियों को भी इसमें अपना टैलेंट दिखाते हुए देखा जा सकता है। आप इस टूर्नामेंट को लेकर क्या बोलना चाहेंगे?

जवाब: आप देखेंगे तो पहले सीजन से इस सीजन तक काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। कई लोकल खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहते हैं और मुझे भी इस टूर्नामेंट में खेल कर काफी अच्छा लग रहा है।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...