Skip to main content

ताजा खबर

ILT20: “सुपर सब्स्टिट्यूट-इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑल राउंडर प्लेयर्स का करियर बर्बाद कर देगा”, वसीम अकरम का Exclusive इंटरव्यू वायरल

ILT20: “सुपर सब्स्टिट्यूट-इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑल राउंडर प्लेयर्स का करियर बर्बाद कर देगा”, वसीम अकरम का Exclusive इंटरव्यू वायरल

Wasim Akram

इस समय DP World International League T20 खेला जा रहा है जिसमें दुनिया भर से कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने CricTracker से एक्स्क्लूसिव बातचीत के दौरान सुपर सब्स्टिट्यूट या इम्पैक्ट प्लेयर पर अपने कुछ विचार रखे हैं।

सुपर सब्स्टिट्यूट या इम्पैक्ट प्लेयर सही है या नहीं?

वसीम अकरम से सवाल पूछा गया कि वह क्रिकेट को अब कैसे देखते हैं, क्योंकि अब आईपीएल जैसी बड़ी लीग में सुपर सब्स्टिट्यूट जैसे नियम आ गए हैं और उसे देख हर लीग सुपर सब्स्टिट्यूट या इम्पैक्ट प्लेयर का विक्लप चुन रही है। ऐसे में यह कितना सही है और इसका क्रिकेट पर क्या असर पड़ेगा। इसपर वसीम अकरम ने कहा:

“देखिए क्रिकेट को और बड़ा बनाने और साथ ही उसे एक प्रसिद्ध गेम बनाने के लिए उसे आसान करना पड़ेगा। मेरा यह सुझाव है कि अगर जर्मनी और अमेरिका जैसे देशों में क्रिकेट को बड़ा करना है कि तो इसे सिम्प्लीफ़ाई करें। 11 प्लेयर हैं तो 11 खेलेंगे। अगर आप सुपर सब्स्टिट्यूट या इम्पैक्ट प्लेयर रखते हैं तो फिर ऑल राउंडर का रोल ही खत्म हो जाता है। जो सही नहीं है।

ऑल राउंडर टीम का अहम हिस्सा हैं- वसीम अकरम

इसपर वसीम अकरम ने कहा, “ऑल राउंडर भी टीम का एक हिस्सा है, या यूं कहें कि अहम हिस्सा है। चाहें वह टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे क्रिकेट हो या टी20 हो।”

पाकिस्तान टीम को कहा ‘ऑल द बेस्ट’

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वसीम अकरम से पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी टीम को लेकर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने पाकिस्तान की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में स्टेडियम को तैयार करना एक सराहनीय प्रयास है और इसके लिए पीसीबी की तारीफ होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए ऑल द बेस्ट विश किया है।

আরো ताजा खबर

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...