Skip to main content

ताजा खबर

ILT20 का तीसरा सीजन शारजाह वॉरियर्स के लिए होगा महत्वपूर्ण, जेपी डुमिनी ने टीम की योजना को लेकर किया बड़ा खुलासा

ILT20 का तीसरा सीजन शारजाह वॉरियर्स के लिए होगा महत्वपूर्ण, जेपी डुमिनी ने टीम की योजना को लेकर किया बड़ा खुलासा

NORTHAMPTON, ENGLAND – MAY 21: Jean-Paul Duminy of South Africa warms up before the one-day match between Northamptonshire and South Africa at the County Ground on May 21, 2017 in Northampton, England. (Photo by Philip Brown/Getty Images)

ILT20 के तीसरे सीजन की शुरूआत 11 जनवरी से हो रही है। आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज Tim Southee करते हुए नजर आएंगे जबकि टीम का मुख्य कोच जेपी डुमिनी को बनाया गया है। शारजाह वॉरियर्स आगामी सीजन का अपना पहला मैच 12 जनवरी को गल्फ जायंट्स के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे।

आगामी सीजन से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने कहा है कि उन्हें ILT20 के आगामी सीजन में चीजों को साधारण रखने की जरूरत है और टीम को अपने खेल को मैच के अलग-अलग फेज में बदलने की जरूरत है।

जेपी डुमिनी ने कहा कि, ‘यह बेहद जरूरी है की चीजों को मैच के दौरान साधारण रखा जाए। तकनीक पॉइंट के जरिए चीजों को देखा जाए तो मुकाबले को अलग-अलग फेज में समझने की जरूरत है और इसी की वजह से हम विरोधी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकेंगे।

सभी टीमें यह चाहती है कि ILT20 को अपने नाम करें और यही महत्वपूर्ण जगह है जहां हमें जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और परिस्थिति को समझ कर अपने खेल को खेलना होगा।’

शानदार स्पिनर आदिल रशीद ने भी अपना पक्ष रखा

आदिल रशीद ने कहा कि, ‘शारजाह वॉरियर्स ज्यादा दूर का नहीं सोचेंगे और हमारी यही योजना रहेगी की हम खेल को उसी के तहत खेल जैसा हमने सोचा है। यह क्रिकेट का खेल है जहां उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमें सब चीजों को साधारण रखना है। जो भी चुनौती आती है हम पहले उसे जीतना चाहेंगे और फिर अगले इम्तिहान की ओर जाना चाहेंगे।’

जेपी डुमिनी ने आगे कहा कि, ‘आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें खेल के इंपैक्ट के बारे में पता है। यही नहीं आदिल रशीद शारजाह वॉरियर्स के मैच विनर में से एक है। टीम के टॉप ऑर्डर में जेसन रॉय, जॉनसन चार्ल्स और Tom Kohler-Cadmore है। अगर यह तीनों खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम मैच को अपने नाम जरुर करेंगे।

टीम की कप्तानी Tim Southee करेंगे जिनके पास टी20 फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है। हम यही दुआ करेंगे कि हम लोग जिस योजना के तहत खेल उसमें हम सफल रहे। यह सवाल बेहद जरूरी है कि हम हर दिन ट्रेनिंग में कैसा प्रदर्शन करते हैं।’

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...