Skip to main content

ताजा खबर

ICC Womens World Cup 2025: भारत की विमेंस वर्ल्ड कप मैच में लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को 88 रनों से हराया

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का छठा मैच आज 5 अक्टूबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने क्रांति गौड़ (20/3) के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते एकतरफा अंदाज में 88 रनों से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं, जब पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 159 रनों पर सिमट गई व मुकाबले में उसे 88 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत बनाम पाकिस्तान, विमेंस वर्ल्ड कप के छठे मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 247 रनों के टीम स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम के लिए प्रतिका रावल ने 31, स्मृति मंधाना ने 23, हरलीन देओल ने 46, हरमनप्रीत कौर ने 19, जेमिमा राॅड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25, स्नेह राणा ने 20 और रिचा घोष ने 35* रनों की शानदार पारी खेली।

पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डायना बेग को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा सादिया इकबाल व फातिमा सना को 2-2 और रमीन शमिम व नशरा संधू को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पाकिस्तान भारत से मिले 248 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह टीम इंडिया की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ 43 ओवरों में सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सिदरा आमीन ने 81 रनों की कमाल की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम को दिलाने में नाकामयाब साबित हुई।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। 22 वर्षीय क्रांति गौड़ ने 10 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए, तो दीप्ति शर्मा को 3 और स्नेह राणा को 2-2 विकेट मिले। साथ ही भारत ने बेहतरीन फील्डिंग के चलते मुकाबले में 2 रनआउट भी किए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...