Skip to main content

ताजा खबर

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: लो स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने USA को 18 रनों से हराया

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 (Image Credit- Twitter X)

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: मलेशिया में जारी आईसीसी अंडर- 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब सुपर सिक्स टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं आज 25 जनवरी, शनिवार को सुपर सिक्स ग्रुप 2 का पहला मैच न्यूजीलैंड और यूएसए के बीच खेला गया।

बता दें, इस लो स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने यूएसए के खिलाफ 18 रनों से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच जारी टूर्नामेंट का यह मैच UKM-YSD Cricket Oval, Bangi मलेशिया में खेला गया। इस मैच में यूएसए की रितु प्रिया सिंह को शानदार गेंदबाजी करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

यूएसए बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

दूसरी ओर, दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की अंडर- 19 महिला टीम 19.5 ओवरों में 97 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। टीम के लिए हनाह फ्रांसिस ने 25 रनों की बेस्ट पारी खेली।

तो वहीं यूएसए अंडर- 19 टीम की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं तो रितु सिंह ने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा माही माधवन, अदिति चुदास्मा, लेखा शेट्टी, सान्वी इमादी और चेतना प्रसाद को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद यूएसए जब न्यूजीलैंड से मिले 98 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 17.1 ओवरों में 79 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज दिशा धींगरा 30 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहीं। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं न्यूजीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। टीम के लिए रिशिका जायसवाल और केट इर्विन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा लुइसा कोटकैंप, सोफी कोर्ट, अनिका तुहारे और हनाह फ्रांसिस को 1-1 सफलता मिली।

আরো ताजा खबर

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...

4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत...

‘मेरी बहन लेजेंड है’ – स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक पर जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस तरह मनाया जश्न

Jemimah Rodrigues Celebrates Smriti Mandhana’s Historic, Record-Breaking Century (image via X) Jemimah Rodrigues on Smriti Mandhana: 3 सितंबर को दुबई में महिला टी20 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ ओपनर...