Skip to main content

ताजा खबर

ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने छोड़ी छाप, वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने छोड़ी छाप, वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

India Women Team (Pic Source-X)

ICC महिला U19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम की ओर से युवा खिलाड़ी पारुणिका सिसोदिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज महिला टीम की ओर से केनिका कसर ने 15 रन बनाए। केनिका कसर अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी। केनिका कसर ने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा।

युवा खिलाड़ी के अलावा असाबी कैलेंडर में 12 रन बनाए। हालांकि इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यही नहीं वेस्टइंडीज की ओर से पांच खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अमृता रामतहल ने 4* रन बनाए।

भारतीय महिला टीम की ओर से शानदार खिलाड़ी पारुणिका सिसोदिया ने महज 2.2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा आयुषी शुक्ला और जोशिथा वी जे ने 2-2 विकेट झटके।

टीम इंडिया ने 5 ओवर के भीतर ही मैच को अपने नाम कर लिया

टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच को 4.2 ओवर में ही जीत लिया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमालिनी ने 13 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16* रन बनाए जबकि सानिका चलके ने 18* रन का योगदान दिया। गोंगाडी तृष्णा सिर्फ 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। वेस्टइंडीज की ओर से एकमात्र विकेट जहजारा क्लैक्सटन ने झटका।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वो अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेगी। अब युवा भारतीय महिला टीम को अपना दूसरा मैच मलेशिया के खिलाफ 21 जनवरी को कुआला लंपुर के Bayuemas Oval में खेलना है। टीम इस मैच को भी जरूर जीतना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, साथी अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर...

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...