Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह बने नंबर एक गेंदबाज, विराट कोहली की हुई टॉप 10 में वापसी

ICC Test Rankings जसप्रीत बुमराह बने नंबर एक गेंदबाज विराट कोहली की हुई टॉप 10 में वापसी

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वो 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर हैं। उन्होंने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है, जो 869 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की टॉप-10 में वापसी हो गई है।

विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में छह पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के पास फिलहाल 724 रेटिंग पॉइंट्स हैं। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी इस टेस्ट सीरीज के बाद फायदा हुआ है। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। यशस्वी 792 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11 विकेट चटकाए थे। अब उन्हें इसका फायदा मिला है। एक स्थान की छलांग लगाकर वह शीर्ष पर पहुंच गए। यह दूसरा मौका है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद तेज गेंदबाज ने पहला स्थान हासिल किया था। तब उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ था।

अन्य की बात करें तो बांग्लादेश के मेहदी हसन (चार पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन पांच पायदान ऊपर होकर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या (801) ने अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की। वह संयुक्त रूप से नौवें नंबर पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जयसूर्या ने उस सीरीज में 18 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया।

बल्लेबाजों की सूची में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की टॉप-10 में वापसी हो गई है। उन्होंने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 47 और दूसरी पारी में नाबाद 27 रन बनाए थे। वह चेन्नई टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद टॉप-10 से बाहर हो गए थे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (899) काबिज हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (820) पायदान पर हैं।

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...