Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Ranking: हैरी ब्रूक पहुंचे नंबर तीन पर, विराट रोहित और जायसवाल को हुआ नुकसान, देखें लेटेस्ट रैंकिंग

ICC Test Ranking हैरी ब्रूक पहुंचे नंबर तीन पर विराट रोहित और जायसवाल को हुआ नुकसान देखें लेटेस्ट रैंकिंग
England Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बल्लेबाजों के बीच आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब नंबर एक पर मौजूद केन विलियमसन को पीछे छोड़ने के काफी करीब हैं। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में बल्ले शानदार खेल दिखाया और इस दौरान अपना 32वां टेस्ट शतक लगाया था। टेस्ट रैंकिंग में जो रूट के अब 852 पॉइंट है, जो पहले विलियमसन (859) से केवल सात अंक पीछे थे।

टेस्ट रैंकिंग की ताजा लिस्ट में तीसरा नाम अब हैरी ब्रूक का है, जो 771 रेटिंग प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। इस मुकाबले से पहले ब्रूक सातवें पायदान पर थे, लेकिन अब चार पायदानों की छलांग लगाकर सीधे तीसरे पायदान पर पहुंचने में सफल हुए हैं। बाबर आजम, डेरिल मिचेल, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज बाबर आजम, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक-एक पायदान नीचे चले गए हैं। बाबर तीसरे से चौथे, मिचेल चौथे से पांचवें, स्मिथ पांचवें से छठे और रोहित छठे से सातवें स्थान पर आ गए हैं। भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल आठवें पर हैं, नौवें पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और दसवें नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं।

ICC Test Ranking: गेंदबाजों की लिस्ट में नहीं हुआ है कोई बदलाव

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आर अश्विन नंबर वन टेस्ट बॉलर हैं। जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप 10 में एक बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उनके बराबर ही रेटिंग प्वॉइंट वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स के हैं। इंग्लैंड वर्सेस वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट के बाद टेस्ट रैंकिंग दिलचस्प हो सकती है।

वहीं ICC टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग की बात करें तो वहां रवींद्र जडेजा नंबर एक पर मौजूद हैं। वहीं नंबर दो पर आर अश्विन, तीन पर शाकिब अल हसन हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट हैं। वहीं पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...