Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I Rankings: लंबी छलांग लगाते हुए पहली बार टाॅप 10 में पहुंचे अर्शदीप, तो हार्दिक ऑलराउंडर्स में टाॅप 3 में 

ICC T20I Rankings: लंबी छलांग लगाते हुए पहली बार टाॅप 10 में पहुंचे अर्शदीप, तो हार्दिक ऑलराउंडर्स में टाॅप 3 में 

Arshdeep Singh and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि वह करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल करते हुए टी20 फाॅर्मेट में गेंदबाजों की श्रेणी में 8 अंकों की लंबी छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अर्शदीप सिंह को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह 8 अक्टूबर, 2024 को जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में 642 रेटिंग पाॅइंट के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

तो दूसरी ओर, गेंदबाजों की श्रेणी में टाॅप 3 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले नंबर पर 721 रेटिंग पाॅइंट के साथ इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद मौजूद हैं। तो वेस्टइंडीज के अकील हुसैन 685 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे और 668 रेटिंग पाॅइंट के साथ अफगानिस्तान के हरफनमौला राशिद खान तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

टाॅप 3 में पहुंचे हार्दिक पांड्या

दूसरी ओर, जारी ताजा टी20 रैंकिंग में ऑलराउंडर की श्रेणी में हार्दिक पांड्या को बड़ा फायदा पहुंचा है। पांड्या तीन स्थानों की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हार्दिक के इस समय 216 रेटिंग पाॅइंट है। पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। 1 विकेट लेने के साथ हार्दिक ने 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39* रनों की तूफानी पारी खेली थी।

इसके अलावा ऑलराउंडर की श्रेणी में इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन 253 रेटिंग पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। तो वहीं नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी 235 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें ताजा जारी रैंकिंग में 4 स्थानों का फायदा हुआ है।

दिल्ली टी20 मैच में अर्शदीप और हार्दिक करना चाहेंगे अच्छा प्रदर्शन

तो वहीं अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या दोनों ही बांग्लादेश के खिलाफ, आज 9 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दूसरे टी20 मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों की नजरें इस टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी-अपनी स्थिति को आईसीसी रैंकिंग में मजबूत करने पर होंगी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...