Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I Ranking: हार्दिक पांड्या बने नंबर एक ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद लगाई लंबी छलांग

Hardik Pandya (Photo Source: Insta)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के बाद रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। हार्दिक एक बार फिर नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। वो इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंचे। हार्दिक के फिलहाल 244 रेटिंग अंक हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन लिविंगस्टोन 230 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। नेपाल के दीपेंद्र ऐरी (230) दूसरे पायदान पर हैं। हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 39 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सीरीज में दो विकेट निकाले। भारत ने उस सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज में हार्दिक ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं बल्लेबाजी में उन्हें उतने मौके नहीं मिले।

संजू सैमसन को भी T20I रैंकिंग में मिला फायदा

बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग में सूर्या को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह 788 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। बाबर 742 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भी साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद जबरदस्त फायदा हुआ है। वह 17 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले और चौथे मैच में शतक लगाया था।

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी फेरबदल हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जाम्पा (693) और नाथन एलिस (628) क्रमश: तीसरे और 11वें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया।

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (656) तीन पायदान चढ़कर नौवें स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...