Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I रैंकिंग में टॉप 100 में भी नहीं हैं जसप्रीत बुमराह, वजह बेहद चौंकाने वाली

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में अपने T20I करियर का एक बेहतरीन स्पेल में से एक फेंका। उन्होंने 9 जून (रविवार) को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया था। इस मैच में बुमराह गेम-चेंजर थे, तेज गेंदबाज ने पाक के खिलाफ चार ओवर में 14 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उनकी इसी गेंदबाजी के बदौलत भारत 119 का स्कोर डिफेंड करने में कामयाब रहा।

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत को शानदार और यादगार जीत दिलाने के बाद, बुमराह की हालिया ICC T20I रैंकिंग ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज नवीनतम आईसीसी T20I रैंकिंग में 111वें स्थान पर है। उनका ये रैंकिंग देखकर हर कोई हैरान है। भारत के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच-विनिंग प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच जीता।

इस वजह से ICC T20I Ranking में पीछे हैं जसप्रीत बुमराह

आप भी सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? इतने शानदार गेंदबाज होने के बावजूद बुमराह T20I रैंकिंग में इतने पीछे क्यों हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि चोट के चलते जसप्रीत बुमराह को पिछले एक साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। जुलाई 2022 में उन्हें पीठ में चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें काफी समय मैदान से बाहर रहना पड़ा।

यहां तक कि एशिया कप और पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी वो चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अगस्त 2023 में जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, लेकिन तब से उन्हें ज्यादा T20I मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। कम मैच खेलने की वजह से ही उनकी आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग 110 पर पहुंच गई है।

पाक के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि, “यह सचमुच अच्छा लगता है। हमें लगा कि हम थोड़ा कमजोर हैं और धुप निकलने के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया। हम वास्तव में अनुशासित थे इसलिए यह अच्छा लगता है। जितना मैं कर सकता था उतना सीम हिट करने की कोशिश की। सब अच्छा हुआ इसलिए मुझे खुशी महसूस हुई। ऐसा लगा जैसे हम भारत में खेल रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...