Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter - X)
Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X)

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दो पायदान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बना ली है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर देखने को मिला। वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह अब 10वें नंबर पर हैं। अर्शदीप सिंह ने भी 11 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और 14वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं अक्षर पटेल छह स्थान ऊपर जाकर 27वें नंबर पर हैं।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारत को फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 82 रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के बाद वह एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ ईशान किशन हैं। दोनों के बीच 51 रेटिंग अंकों का अंतर है। वहीं संजू सैमसन भी चार स्थान ऊपर जाकर 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदा

वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी अच्छी प्रगति की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले नाथन एलिस 20 पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं 109 रन बनाने वाले मैथ्यू रेनशॉ टॉप-100 से बाहर की स्थिति से सीधे 68वें नंबर पर आ गए।

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के ऑली रॉबिन्सन दो स्थान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 21 विकेट लिए। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम बल्लेबाजों में 13वें और शान मसूद 37वें स्थान पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें – “टैलेंट के मामले में पीटरसन भी ब्रूक के करीब नहीं” – श्रीलंका के खिलाफ 114 रनों की पारी के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीमों पर जताया भरोसा, Asian Games में गोल्ड की उम्मीद

Sanjay Manjrekar (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों को लेकर भारतीय टीमों से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर...