Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I रैंकिंग: टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या बने नंबर-1

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अच्छे दिन लौट आए हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में उन्हें शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब इसका लाभ उन्हें आईसीसी की जारी नई T20I ऑलराउंडर की रैंकिंग में मिला है।

आईसीसी की नई T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दो स्थान की छलांग लगाते हुए पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके 222 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं वानिंदु हसरंगा भी 222 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस तीसरे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा चौथे स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टॉप-5 में बने हुए हैं। मोहम्मद नबी, एडन मार्करम और मोईन अली को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि ये सभी टॉप-10 में बने हुए हैं।

फाइनल में लिया था क्लासेन और मिलर का महत्वपूर्ण विकेट

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया था, जिसकी बदौलत भारत चैंपियन बना। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 150 के अधिक स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए।

इससे पहले आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए जाने के बाद से फैन्स उन्हें लगातार Boo कर रहे थे, लेकिन हार्दिक ने सब कुछ चुपचाप सहा और अपने प्रदर्शन से सभी को करारा जवाब दिया है। T20 WC फाइनल में भारत को जिताने के बाद वह मैदान में ही फूट-फूट कर रो पड़े। उन्हें देखकर लगता है कि यह जीत उनके लिए कितना मायने रखती है।

चैंपियन बनने के बाद उन्होंने कहा कि, “जो छह महीने गुजरे ऐसा लगा कि वो वापस आ गए। मैंने खुद को बहुत कंट्रोल किया। जब मुझे रोना था तो मैं नहीं रोया, क्योंकि मुझे लोगों को नहीं दिखाना था। जो लोग मेरे मुश्किल समय में खुश हो रहे थे, मुझे उन्हें और खुशी नहीं देनी थी। देखिए ऊपर वाले की कृपा, मुझे मौका भी कितना शानदार मिला। आखिरी ओवर में ऐसी सिचुएशन में था, जिसकी मैं कल्पना नहीं कर सकता।”

আরো ताजा खबर

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...