Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20 Ranking में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, ऑलराउंडर्स में हार्दिक हुए टॉप 5 से बाहर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दौरान टीम इंडिया के शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से जमकर रन निकले। इसका फायदा दोनों को ताजा जारी टी-20 रैंकिंग में भी मिला है। यशस्वी जायसवाल को चार पायदान का फायदा मिला है और वो अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को एक पायदान का नुकसान हुआ और वो फिसल कर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सूर्यकुमार यादव जिन्हे जिम्बाब्वे सीरीज में आराम दिया गया था, उनकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है और वो दूसरे नंबर पर बरकार हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड मौजूद हैं। इस तरह से टॉप-10 टी20 बल्लेबाज में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल की बात करें तो उन्हें रैंकिंग में 36 पायदानों का फायदा मिला है और वो अब 37वें नंबर पर आ गए हैं।

गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 170 रन बनाए थे। टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके रोहित शर्मा पांच पायदान के नुकसान के साथ 42वें नंबर पर खिसक गए हैं। युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसी वजह से रैंकिंग में उन्हें आठ पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है और वो अब 49वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

कुलदीप यादव और अक्षर पटेल दोनों ही जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे, ऐसे में उनको गेंदबाजी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। अक्षर चार पायदान नीचे होकर टॉप-10 से बाहर 13वें नंबर पर चले गए हैं और कुलदीप चार पायदान फिसलकर 16वें नंबर पर चले गए हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को भी लेटेस्ट टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है, दोनों क्रम से 21वें और 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप 5 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे और अब वह टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप-5 से भी बाहर हो गए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही हार्दिक नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बन गए थे, लेकिन फिर वानिंदु हसरंगा ने फिर से नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया और हार्दिक दूसरे नंबर पर खिसक गए। हार्दिक अब चार पायदान के नुकसान के साथ छठे नंबर पर फिसल गए हैं।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...