Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20 Ranking: मिस्ट्री स्पिनर वरुण ने लगाई लंबी छलांग, बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक को हुआ फायदा

ICC T20 Ranking: मिस्ट्री स्पिनर वरुण ने लगाई लंबी छलांग, बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक को हुआ फायदा

Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 29 जनवरी को प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। वह फिर से नंबर-1 टी20 बॉलर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पोजीशन हासिल की।

आदिल मौजूदा भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में इकोनोमिकल गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में 56 रन देकर तीन विकेट निकाले हैं। उनका इकॉनमी रेट 5.60 है। आदिल के खाते में फिलहाल 718 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अकील जो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं उनके 707 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

ICC द्वारा जारी ताजा T20I Ranking में वरुण चक्रवर्ती को हुआ फायदा

भारत के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजों की T2oI रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह 25 पायदान से अब सीधे पांचवें पर पहुंच गए हैं। उनके 679 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वरुण इंग्लैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में सर्वाधिक 10 विकेट चटकाए हैं। वरुण ने मंगलवार को राजकोट में तीसरे मैच में पांच विकेट हॉल लिया लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को 26 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (666) 13 पायदान ऊपर चढ़कर छठे पर आए गए हैं।

टॉप-10 में भारत के तीन गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (664) संयुक्त रूप से आठवें और स्पिनर रवि बिश्नोई (659) 10वें स्थान पर हैं। स्पिनर अक्षर पटेल (645) पांच नंबर ऊपर 11वें पर पहुंच गए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक को एक स्थान का फायदा हुआ और अब दूसरे पर काबिज हो गए हैं। वह जारी सीरीज में तीन मैचों में 109 रन बना चुके हैं।

इस बीच खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर संजू सैमसन को नुकसान झेलना पड़ा है। सूर्या चौथे नंबर पर कायम हैं लेकिन उनके 25 अंक घट गए। सैमसन 17वें से नंबर से नीचे  29वें पर पायदान पर चले गए। दोनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सैमसन ने इस सीरीज में अब तक 34 और सूर्या ने 26 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध

Dropped Pakistan Player Skips King Charles Meeting in Protest Against PCB (image via X) Pakistan player refuses to meet King Charles: 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते तनाव को...

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...