
11 दिसंबर को ICC द्वारा अपडेट की गई नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए। 25 वर्षीय ब्रूक ने अपने साथी बल्लेबाज जो रूट कप पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल की। अपने करियर में पहली बार पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी में। हैरी ने अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
आपको बता दें कि, हैरी ब्रूक ने 27 महीने पहले ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और इतने कम समय में वो टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। हैरी ब्रूक के अब 898 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि जो रूट उनसे सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। जो रूट के नाम 897 रेटिंग पॉइंट है।
हैरी ब्रूक का टेस्ट करियर अब तक रहा है शानदार
ब्रूक की बात करें तो उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 61.62 की शानदार औसत और आठ शतकों के साथ 2280 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रूक ने 2024 में 11 टेस्ट मैचों में चार शतकों सहित 1099 रन बनाए हैं। रूट इस साल जुलाई में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर पहुंचे थे और उन्होंने नौवीं बार नंबर एक स्थान हासिल किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में, ब्रूक ने क्राइस्टचर्च में 171 रनों की पारी खेलकर सीरीज का शानदार आगाज किया और फिर वेलिंग्टन में 123 और 55 रन बनाकर अपनी फॉर्म जारी रखी। दूसरी ओर, रूट ने न्यूजीलैंड में श्रृंखला में चार पारियों में एक शतक लगाया है।
ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ट्रैविस हेड (छह स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (तीन स्थान ऊपर सातवें स्थान पर) जारी सीरीज में अच्छी पारी खेलने के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन तीन स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

