Skip to main content

ताजा खबर

ICC ODI Ranking में शुभमन गिल को हुआ फायदा, बाबर से बादशाहत छीनने के करीब पहुंचा ये बल्लेबाज

ICC ODI Ranking में शुभमन गिल को हुआ फायदा, बाबर से बादशाहत छीनने के करीब पहुंचा ये बल्लेबाज
Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को वनडे fफॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने नंबर एक पर मौजूद बाबर आजम को पीछे छोड़ने से अब कुछ ही कदम दूर हैं। वह ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें हालिया रैंकिंग में एक स्थान का लाभ मिला। उनके खाते में फिलहाल 781 रेटिंग अंक हैं।

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के पास फ़िलहाल 786 रेटिंग पॉइंट्स हैं। गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने नागपुर में 87 और कटक में 60 रन की पारी खेली। वहीं अहमदाबाद में जारी तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया है।

ICC ODI Ranking में विराट कोहली को हुआ नुकसान

वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सेंचुरी जड़ने के बावजूद एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके 773 रेटिंग पॉइंट हैं। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने कटक में 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली थी। उन्होंने गिल के साथ मिलकर 136 रनों की साझेदारी की।

खराब फॉर्म के कारण भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में महज 5 रन बनाए थे। कोहली घुटने में सूजन के कारण नागपुर में नहीं खेले थे।

हाल ही में वनडे फॉर्मेट में वापसी करने वाले पाकिस्तान के फखर जमां (13वें), न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (29वें), इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38वें), न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (40वें) और दिग्गज इंग्लिश प्लेयर जो रूट (51वें) फिर से बल्लेबाजों की रैंकिंग में शामिल हो गए हैं। दूसरी ओर, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भी कड़ी टक्कर है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (669) शीर्ष पर काबिज हैं। श्रीलंका के महेश तीक्षणा (663) दूसरे नंबर पर हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...