Skip to main content

ताजा खबर

‘ICC हमेशा भारत का पक्ष लेगी’ चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चल रही तनातनी के बीच पूर्व PCB प्रमुख का बड़ा बयान

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

भारत ने अगले साल पाकिस्तान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में खेलने से मना कर दिया है। भारतीय टीम के इस फैसले के बाद, करीब 7 साल बाद लौट रहे टूर्नामेंट का आईसीसी अभी तक शेड्यूल जारी नहीं कर पाई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC को सूचित किया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कथित तौर पर खेल के शीर्ष निकाय को कारण बताने के लिए लिखा है। लेकिन भारत ने इन कारणों को बताने से मना कर दिया है।

दूसरी ओर, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को हाइब्रिड माॅडल के तहत टूर्नामेंट कराने के लिए कहा, जिसमें भारत अपने मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले। लेकिन अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीसीबी ने इस माॅडल को खारिज कर दिया है। इस बीच पीसीबी के पूर्व चीफ नजम सेठी (Najam Sethi) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी हमेशा भारत का पक्ष लेगी।

नजम सेठी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही समा टीवी के साथ एक चर्चा में नजम सेठी ने कहा- मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि आईसीसी हमेशा भारत का पक्ष लेगी, आप इस बात को याद रखें। अब, यदि वे टूर्नामेंट को श्रीलंका या दुबई में स्थानांतरित करते हैं, और पाकिस्तान भाग नहीं लेता है, तो इसका खामियाजा आईसीसी के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान को भी भुगतना पड़ेगा, क्योंकि आईसीसी का रिवेन्यू एक हिस्से में वितरित किया जाता है।

इसका एक बड़ा हिस्सा भारत को और चौथा हिस्सा पाकिस्तान को जाता है। भारत को इससे ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बीसीसीआई बहुत अमीर है। लेकिन यह पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखता है, अगर पाकिस्तान का रिवेन्यू गिरा, तो यह पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा मसला हो सकता है।

देखें नजम सेठी की यह वीडियो

کرکٹ بھارت کے ہاتھوں یرغمال: آئی سی سی کیا کریگی؟، نجم سیٹھی نے بڑی بات کہہ دی#SamaaTV #NajamSethi #SethiSaySawal #TalkShow #ChampionsTrophy #ICC #PCB #BCCI #Cricket@najamsethi @SyedaAyeshaNaz1 pic.twitter.com/k2G4LtLWya

— SAMAA TV (@SAMAATV) November 14, 2024

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...