Skip to main content

ताजा खबर

ICC फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

ICC फैंस के लिए खुशखबरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Babar Azam and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया क्वालीफाई होती है तो फाइनल मुकाबला दुबई में होस्ट किया जाएगा वरना यह मैच लाहौर में होगा। बता दें कि, 2008 के बाद से टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेला है। दरअसल 2008 में मुंबई ब्लास्ट के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया था कि अब भारत कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा।

यही नहीं इन दोनों टीमों के बीच अंतिम द्विपक्षीय सीरीज 2013 में खेली गई थी। इसके बाद से ही इन दोनों टीमों को आपस में आईसीसी इवेंट्स में भिड़ते हुए देखा गया है। भारत की सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना कर दिया था और इसी को लेकर यह सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या रोहित शर्मा एंड कंपनी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेगी या नहीं।

6 मार्च तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के वेन्यू को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया जा सकता है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी टीमों के लिए सुरक्षा को लेकर कड़े से कड़े इंतजाम किए जाएंगे। उन्हें खुद इस बात का भरोसा है कि बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जरूर भेजेगा। हालांकि बीसीसीआई के अधिकारियों ने अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं बयान दिया है।

टीम इंडिया की बात की जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा था। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्हें भी आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम शानदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...