Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने Women T20 World Cup 2024 के लिए मैच अंपायर्स के साथ पूरे महिला पैनल की घोषणा की

ICC ने Women T20 World Cup 2024 के लिए मैच अंपायर्स के साथ पूरे महिला पैनल की घोषणा की

Women’s T20 World Cup 2024 Match Officials List of Umpires & Referees (Source X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले 2024 महिला T20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों के एक पूर्ण महिला पैनल का नाम रिलीज किया है। इस ICC आयोजन के लिए कुल 10 अंपायर और तीन मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं।

* अंपायरों की सूची में क्लेयर पोलोसाक भी शामिल हैं, जो पिछले चार महिला टी20 विश्व कप आयोजनों का हिस्सा थीं।

* जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन चौथी बार इस मार्की टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगी।

* विलियम्स और कॉटन दोनों ही केपटाउन के न्यूलैंड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 2023 के फाइनल के लिए ऑन फील्ड अंपायर थीं।

* इसके अलावा, 2023 टी20 महिला विश्व कप फाइनल में थर्ड अंपायर रहीं सू रेडफर्न भी आगामी संस्करण के लिए 10 सदस्यीय समूह का हिस्सा हैं।

* जिम्बाब्वे की सारा दंबनेवाना महिला टी20 विश्व कप में अंपायर के रूप में डेब्यू करेंगी।

इस घोषणा पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक अंपायर और रेफरी, सीन ईज़ी ने कहा-

“ICC को क्रिकेट में महिलाओं की उन्नति में योगदान देने पर गर्व है। ICC महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए मैच अधिकारियों की इस महिला टीम की घोषणा करना अद्भुत है।”

2024 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 3 अक्टूबर को शारजाह में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच से होगी। पाकिस्तान उसी स्थान पर दिन के दूसरे मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। आईसीसी इवेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया गत विजेता है।

Women’s T20 World Cup 2024 Match Officials: List of Umpires & Referees

नीचे 2024 आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए अंपायरों और मैच रेफरी की सूची दी गई है।

Women T20 World Cup 2024 के लिए अंपायर्स

लॉरेन एगेनबाग, किम कॉटन, सारा डामबनेवना, एन्ना हैरिस, निमाली परेरा, वृंदा राठी, क्लेयर पोलोसाक, सू रेडफर्न, एलॉयस शेरीडान और जैकलीन विलियम्स।

Women T20 World Cup 2024 के लिए मैच रेफरी

शांद्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...