Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने मई महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

ICC ने मई महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Chamari Athapaththu and Lorcan Tucker (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज 7 जून को मई महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित हुए क्रमश: महिला और पुरुष क्रिकेटरों की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने मई महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं इस बार महिला और पुरुष श्रेणी में कौनसे खिलाड़ी हुए नाॅमिनेट?

ये खिलाड़ी हुए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के नाॅमिनेट

बता दें कि इस अवाॅर्ड के लिए जो खिलाड़ी सबसे पहले नाॅमिनेट हुए हैं, वो हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी। गौरतलब है कि शाहीन ने पिछले महीने हुई टी20 सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से वह इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

तो वहीं शाहीन के जैसा ही प्रदर्शन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्पिनर गुडाकेश मोटी करने में सफल रहे थे, जिस वह से वो भी इस अवाॅर्ड के लिए नाॅमिनेट हुए हैं। साउथ अफ्रीका द्वारा सीरीज में व्हाइट बाॅश के बाद भी उनके द्वारा किए गए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरी।

इसके अलावा इस लिस्ट में आयरलैंड के विकेटीकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। हाल में ही टकर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान, नीदरलैंड और स्काॅटलैंड जैसी टीमों के खिलाफ बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस वजह से टकर आईसीसी के मई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड के लिए नाॅमिनेट हुए हैं।

दूसरी ओर, महिला श्रेणी में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू, स्काॅटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्रायस और इंग्लैंड की दिग्ग्ज महिला क्रिकेटर सोफी एसलटन भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही हैं।

पुरुष श्रेणी में नाॅमिनेट हुए तीन क्रिकेटर: शाहीन शाह अफरीदी, लोर्कन टकर और गुडाकेश मोटी

महिला श्रेणी में नाॅमिनेट हुए तीन क्रिकेटर: चमारी अटापट्टू, कैथरीन ब्रायस और सोफी एसलटन

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...