Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने जारी किया Champions Trophy 2025 का प्रोमो, नए अवतार में नजर आए माही

ICC ने जारी किया Champions Trophy 2025 का प्रोमो, नए अवतार में नजर आए माही

MS Dhoni (Photo Source: X)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों का स्क्वॉड सामने आ चुका है लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। वहीं, इसी बीच अब चैंपियंस ट्रॉफी का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के सबसे सफल और पूर्व कप्तान एमएस धोनी दिखाई नजर आ रहे हैं।

ICC ने जारी किया Champions Trophy 2025 का प्रोमो

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के प्रोमोशनल वीडियो में एमएस धोनी बर्फीले पहाड़ों पर दिख रहे हैं। इसमें धोनी खुद को कूल करने के लिए बहुत सारी बर्फ का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी को कहते हुए सुना जा सकता था कि “जब कैप्टन था तो कूल रहना आसान था लेकिन फैन बनकर चैंपियंस ट्रॉफी को देखना नहीं।” धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि, ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल के बाद हो रहा है। साल 2017 में आखिरी बार ये टूर्नामेंट खेला गया था। इस दौरान पाकिस्तान ने फाइनल में भारतीय टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम इंडिया ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरु 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...