Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने कैंसल किया Champions Trophy 2025 से जुड़ा एक इवेंट, पाकिस्तान को लगा झटका

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जुड़ा अपना एक इवेंट कैंसल करना पड़ा है, जो पाकिस्तान में आयोजित होना था। रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया के मैच कहां आयोजित होंगे, ये एक बड़ा मुद्दा है। आईसीसी को 11 नवंबर को लाहौर में टूर्नामेंट के शेड्यूल से जुड़ा एक इवेंट आयोजित करना था, लेकिन इसे अब कैंसल कर दिया गया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो भारत द्वारा आठ टीमों की 50 ओवर की टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद के घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा, “शेड्यूल की पुष्टि नहीं हुई है, हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर मेजबान और भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं। एक बार पुष्टि हो जाने पर हम अपने सामान्य चैनलों के माध्यम से घोषणा करेंगे।”

ICC को रद्द करना पड़ा चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम

आईसीसी ने इस इवेंट के लिए इंतजाम पूरे कर रखे थे, क्योंकि 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस इवेंट से पहले 100 दिन का काउंटडाउन शुरू होना था और इवेंट लाहौर में रखा गया था। आमतौर पर ऐसा आईसीसी हर बड़े आईसीसी इवेंट से पहले करती है। हालांकि, शेड्यूलिंग के मुद्दों ने मामले को जटिल बना दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि आईसीसी लाहौर शहर के ऊपर छाए टॉक्सिक स्मॉग को एक कारण इस इवेंट को कैंसल किया गया हो।

एक अधिकारी ने शेड्यूल और 11 नवंबर को शुरू ना होने वाले इवेंट को लेकर विवाद को कमतर आंकते हुए कहा, “यह केवल ट्रॉफी टूर फ्लैग ऑफ और टूर्नामेंट/ब्रांडिंग लॉन्च था। वह (इवेंट) अभी भी हो सकता है।

हालांकि, लाहौर में आउटडोर एक्टिविटीज (स्मॉग के कारण) अभी मुश्किल होने के कारण इसे फिर से शेड्यूल किया जा सकता है।” वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने कहा कि सोमवार के लिए कोई इवेंट शेड्यूल नहीं है।

আরো ताजा खबर

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...