Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने की प्लेयर ऑफ़ द मंथ नवंबर महीने के नॉमिनी की घोषणा, भारत का यह स्टार खिलाड़ी भी हुआ लिस्ट में शामिल

Jasprit Bumrah (Source X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ नवंबर के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड मे तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया है।

बता दें कि, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी के साथ आईसीसी ने नवंबर प्लेयर ऑफ द मंथ महिला खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की है।

आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ नवंबर महीने के लिए

जसप्रीत बुमराह (टीम इंडिया)

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में आईसीसी पुरुष गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम किया है। जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी और कुल 8 विकेट झटके थे।

मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका)

Marco Jansen and Gerald Coetzee (Image Credit- Twitter X)

मार्को जानसेन का प्रदर्शन नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा था। इंडिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में मार्को जानसेन ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।

हारिस राउफ (पाकिस्तान)

Haris Rauf (Pic Source-X)

हारिस राउफ ने नवंबर में पाकिस्तान की ओर से छह वनडे और तीन टी20 मैच खेले थे। उन्होंने टी20 में 15.40 के बेहतरीन औसत से 5 विकेट झटके जबकि वनडे में उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं हारिस राउफ ने टी20 सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ नवंबर

शरमीन अख्तर (बांग्लादेश)

Sharmin Akhter (Pic Source-X)

बांग्लादेश टीम की बल्लेबाज शरमीन अख्तर को पहली बार आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ नॉमिनी में शामिल किया गया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।
शरमीन अख्तर ने इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में 96 रन बनाए जबकि दूसरे में उन्होंने 43 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)

Nadine De Klerk (Pic Source-X)

भले ही अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम की ओर से नादिन डी क्लार्क ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस सीरीज में 80 रन बनाए और चार विकेट भी झटके।

डैनी व्याट (इंग्लैंड)

Danni Wyatt (Photo Source: Twitter)

डैनी व्याट ने इंग्लैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। डैनी व्याट को पहली बार आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ नॉमिनी में शामिल किया गया है। डैनी व्याट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस लंदन में खेले गए शानदार मैच में 78 रन बनाए थे और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। यही नहीं इस पूरी सीरीज में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिलेगी 131 करोड़ रुपये की बम्पर राशि, BCCI ने किया ऐलान

BCCI announces INR 131 crore reward for Team India after T20 World Cup 2026 win (image via getty) बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद...

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...