Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने की घोषणा, यह खिलाड़ी है पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के नॉमिनी

Noman Ali, Mitchell Santner And Kagiso Rabada (Pic SOurce-X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज यानी 5 नवंबर को आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के लिए नॉमिनी की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के शानदार स्पिनर नोमान अली, न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर और दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा है।

बता दें कि, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अक्टूबर महीने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस को अपनी गेंदबाजी का दीवाना बना दिया था।

1- नोमान अली (पाकिस्तान)

Noman Ali & Sajid Khan (Photo Source: Getty Images)

नोमान अली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अपने घर में टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। बता दें कि, नोमान अली ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 20 विकेट झटके थे जिसकी वजह से पाकिस्तान ने ना ही सिर्फ टेस्ट सीरीज में वापसी की बल्कि इसे अपने नाम भी किया।

पाकिस्तान ने इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 11 विकेट झटके थे जबकि तीसरे टेस्ट में इस अनुभवी स्पिनर ने 9 विकेट हासिल किए थे। नोमान अली ने तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए 45 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली थी।

2- मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)

Mitchell Santner. (Photo by MICHAEL BRADLEY/AFP via Getty Images)

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ उन्हीं के घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने ना ही सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अनुभवी ऑलराउंडर ने इस टेस्ट सीरीज में भारत के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था। कई लोगों ने अनुभवी ऑलराउंडर के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी।

3- कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)

Kagiso Rabada (Pic Source-X)

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान भी अपने नाम किया। रबाडा ने 9 के शानदार औसत से दो टेस्ट मैच में कुल 14 विकेट झटके। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट हासिल किया जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को एक पारी से जीता।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...