Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

 2027 ODI World Cup (Image credit Twitter - X)
2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X)

आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा।

खास बात यह है कि वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद एक बार फिर अफ्रीकी धरती पर लौट रहा है। इससे पहले साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। टूर्नामेंट के लिए कुल 12 स्टेडियम चुने गए हैं।

इनमें दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन, न्यूलैंड्स (केपटाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क, मंगाउंग ओवल, बोलैंड पार्क और बफेलो पार्क शामिल हैं।

वहीं जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और नया फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम मेजबानी करेंगे। राजधानी विंडहाॅक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड भी टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।

‘मेक द सर्कल बिगर’ होगी थीम

आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप की ब्रांड थीम ‘Make the Circle Bigger’ रखी है। इसकी प्रेरणा अफ्रीका की पारंपरिक गोलाकार टोकरी से ली गई है, जो एकता, मेहमाननवाजी और समुदाय का प्रतीक मानी जाती है। यह थीम अफ्रीकी दर्शन ‘उबुन्टू’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है- ‘मैं हूं क्योंकि हम हैं।’ इसका संदेश दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ जोड़ने का है।

जय शाह ने जताई खुशी

इस मौके परआईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि मेजबान शहरों और नई ब्रांड पहचान की घोषणा के साथ वर्ल्ड कप की तैयारियों का नया चरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि 24 साल बाद टूर्नामेंट का अफ्रीका लौटना क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है और तीनों मेजबान देश यादगार आयोजन कराने में सक्षम हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट नए तीन-स्तरीय फॉर्मेट में आयोजित होगा। पहले चरण में निचली रैंक वाली तीन टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 12 टीमों को दो समूहों में बांटकर लीग मुकाबले होंगे।

यहां से सात टीमें सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी, जहां शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेंगी। आईसीसी को उम्मीद है कि नया फॉर्मेट मुकाबलों को और रोमांचक बनाएगा तथा प्रशंसकों को पहले से बेहतर अनुभव देगा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...