Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने किया कंफर्म, सेमीफाइनल से दो दिन पहले होगा IND vs AUS मुकाबला

IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में अब तक तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अभी तक साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंची है। तीनों टीमें अलग-अलग ग्रुप से सुपर 8 के लिए पहुंची हैं। इस बीच ICC ने फैसला किया है कि भले ही टीम इंडिया अपने ग्रुप ए में अब नंबर एक पर खत्म करे या नंबर दो पर वह ए 1 टीम ही कहलाएगी।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए आईसीसी ने फैसला किया है कि ग्रुप बी में वह भले ही पहले नंबर पर रहे, लेकिन वह बी 2 कहलाएगी। आईसीसी के इस फैसले के बाद एक चीज साफ हो गई है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल से ठीक पहले होने वाली है। 26 जून को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।

24 जून को आमने-सामने होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम

इससे दो दिन पहले यानी 24 जून को सुपर 8 स्टेज के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। आईसीसी ने सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया को ही वरीयता दी है। अन्य किसी भी टीम या ग्रुप के लिए ऐसा नहीं किया है। यही वजह है कि टीम इंडिया के बाकी दो मैच किन टीमों से होंगे, ये अभी फाइनल नहीं हो पाएगा।

टीम इंडिया ए1 है तो टीम का पहला सुपर 8 मुकाबला सी1 से होगा। ग्रुप C में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड की टीम है। ग्रुप सी में जो भी टीम टॉप पर रहेगी, उससे भारतीय टीम बारबाडोस में 20 जून को भिड़ेगी। वहीं, 22 जून को टीम इंडिया का दूसरा सुपर 8 का मुकाबला डी2 टीम से होगा। उस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल और श्रीलंका है।

हालांकि एक बात पक्की है कि, वहां टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से तो नहीं होगी। बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल या श्रीलंका में से कोई एक टीम हो सकती है। हालांकि, श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने के चांस ज्यादा हैं। ऐसे में काफी हद तक इस बात की उम्मीद है कि वहां बांग्लादेश बाजी मार सकती है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...